प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाने के सड़वा दुबान निवासी मो. ताहिर पुत्र मो. हनीफ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़ोसी ने बाग में लगे शीशम, चिलबिल और अन्य 15 पेड़ कटवाकर बेच दिया। इस संबंध में जब वह आरोपियों के घर जानकारी करने पहुंचा तो वह विवाद करने लगे और जानलेवा धमकी दी। आरोपी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...