पटना, मई 8 -- शुक्रवार की शाम तेज आंधी-पानी से शहर के कई इलाके में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इसके कारण कई इलाकों में सड़क जाम की स्थिति रही। जाम से सबसे अधिक प्रभावित नेहरू पथ और हार्डिंग रोड के अलावा गांधी मैदान और कंकडबाग की सड़कें रही। वन विभाग की ओर से साढ़े पांच बजे के बाद सड़कों से पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया, जिसके कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। नेहरू पथ पर तो राजवंशीनगर के पास वाहनों का रूट बदलना पड़ा। सगुना मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को राजभवन की ओर मोड़ दिया गया। इसी प्रकार हार्डिंग रोड में पेड़ गिरने से एक लेन में यातायात प्रभावित रहा। गर्दनीबाग से आर ब्लॉक की ओर आने वाले वाहनों को एक ही लेन में परिचालन कराया गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पटना में भारी तबाही, 4 की मौत; जगह-जगह पेड़ गिड़ने से शहर अस्त-व्यस्त, भीष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.