बस्ती, मई 27 -- परसरामपुर। सोमवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में व्यापक नुकसान पहुंचाया। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश से 100 से अधिक बिजली के खंभे गिरेमुख्य मार्गों पर प्रभाव परसरामपुर-पटकापुर, खतमसराय-हैदराबाद, धुसैनिया-रजवापुर, विक्रमजोत-नेतवपरपट्टी सहित एक दर्जन से अधिक प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। आंधी और बारिश के साथ हुई तेज हवाओं से गौरियानैन, बस्थनवां, धुसैनिया, केशवपुर, सांडपुर, भदोही, छतौना, पचवस, जमौलिया, शंकरपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में कच्चे-पक्के छप्पर उड़ गए। घघौवा के पास हाईवे पर बने अटल स्मृति द्वार का बोर्ड टूटकर गिर गया। विक्रमजोत, फूलडीह, अमोलीपुर, पावंड और नियामतपुर सहित कई स्थानों पर सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षतिविद्युत सेवा...