पेड़ अल्लाह की नेमत, साल भर लगाएं (फोटो)
कानपुर, जून 8 -- कानपुर। जमीअत उलमा (अरशद मदनी) ने सोमवार को कुली बाजार स्थित गढ़िया पार्क में पौधरोपण किया। इसे स्थानीय लोगों के सुपुर्द किया गया ताकि इसे आगे कोई नुकसान न हो। संयोजक मौलाना अबूबक्र हादी कासिमी ने कहा कि पेड़ अल्लाह की बड़ी नेमत हैं जो पर्यावरण को अच्छा बनाते हैं। इसके अनेक फायदे हैं। मौलाना ने लोगों से अपील की कि वे पेड़ लगाने को एक सीज़नल काम के बजाए एक स्थायी सामाजिक और राष्ट्रीय फ़र्ज़ समझें। इस मौके पर मुफ्ती सोहेल अहमद कासिमी, मुफ्ती मसीहुद्दीन कासिमी, मुफ्ती उमर फारूक हादी कासिमी, मौलाना अब्दुल कादिर कासिमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.