बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- सोमवार को अराजकतत्वों द्वारा पेड़ो में आग लगाने का एक मामला प्रकाश में आया है। नगर के स्वामी सत्यानंद सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक विकास गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ अराजकतत्व स्कूल की बाउंड्री पर लगे पेड़ों में आग लगा रहे हैं। इस घटना से संस्थान को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है, साथ ही पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अराजकतत्वों ने झोपड़ी उजाड़ पोखरे में फेंका, कार्रवाई नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...