पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध वनकर्मियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
सासाराम, अगस्त 28 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रक्षाबंधन के पर्व पर वन विभाग ने भाई-बहन के रिश्ते से आगे बढ़कर प्रकृति के साथ रक्षा का रिश्ता जोड़ने की पहल की। जिला वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मियों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों से पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- भाई-बहन ही नहीं, अब पेड़ों की रक्षा का भी वचन; एनवायरमेंट क्लब चला रहा वृक्षाबंधन अभियानकार्यक्रम का उद्देश्य डीएफओ स्टालिन फिडल कुमार ने भी कार्यालय परिसर में एक वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के बीच रक्षा के संकल्प का पर्व नहीं है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.