रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, संवाददाता। हजारीबाग से बरही तक एनएच-33 के चौड़ीकरण के दौरान सड़क किनारे स्थित पेड़ों को काटने के बजाय अन्य स्थान पर प्रतिरोपित करने की मांग को लेकर इंद्रजीत सामंथा द्वारा दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट के सवालों पर एनएचएआई की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। इस पर कोर्ट ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को 17 दिसंबर को कोर्ट में उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। इससे पूर्व अदालत ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से यह जानना चाहा कि सड़क के दोनों ओर कितने पेड़ लगाए जाने हैं। इस पर एनएचएआई की ओर से बताया गया कि लगभग 6...