पेड़ों के कटान के विरोध में एनएचएआई कार्यालय को घेरा
देहरादून, जुलाई 8 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। ऋषिकेश-भानियावाला हाईवे चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित 4400 से अधिक पेड़ों के कटान के विरोध में बुधवार को स्थानीय लोगों और पर्यावरण संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पेड़ों की कटाई का विरोध करते हुए परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की।प्रदर्शन में युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर ट्रैफिक जाम जैसी कोई गंभीर समस्या नहीं है, ऐसे में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान उचित नहीं है। पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में जनगीत गाए गए और सरकार और एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की गई। मुख्य वक्ता अनूप नौटियाल ने कहा कि परियोजना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.