पेड़ों के अंधा-धुंध कटान पर जताई सवाल संगठन ने चिंता
बागेश्वर, जुलाई 16 -- देवेंद्र, बागेश्वर। हरेला पर्व के अवसर पर सवाल संगठन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन कर पेड़ों की अंधाधुंध कटान पर चिंता जताई। संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने कहा कि एक ओर शासन-प्रशासन हरेला के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति से घर के आंगन में पौधे लगाने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार की देखरेख में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटान हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार इन पेड़ों की कटाई का जिम्मेदार कौन है। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने पोस्टर के माध्यम से आरोप लगाया कि कांडा, उडियारीबैंड और रामेश्वर क्षेत्र में करीब 80 हजार पेड़ों की कटान प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: हरेला पर्व पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण करता है: कैड़ा यह भी पढ़ें- Haridwar News: क्षतिग्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.