औरंगाबाद, मई 30 -- 11 हजार वोल्ट लाइन में फाल्ट बढ़ने से उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही घंटों बिजली कटौती, नियमित छंटाई की मांग आंधी पानी के बाद ग्रामीण इलाकों में बंद हो जा रही बिजली आपूर्ति, लोगों को हो रही है परेशानी फोटो- 30 मई एयूआर 8 कैप्शन : अंबा क्षेत्र में सड़क किनारे पेड़ की शाखाओं के समीप से गुजरता 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार अंबा, संवाद सूत्र।

बिजली आपूर्ति में बाधा कुटुंबा प्रखंड में आंधी-तूफान और बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसकी प्रमुख वजह सड़क किनारे लगे पेड़ों की बढ़ी हुई शाखाएं हैं, जो 11 हजार वोल्ट के विद्युत तारों से टकराकर बार-बार फाल्ट उत्पन्न कर रही हैं। इसके कारण अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है और उसे बहाल करने में विभागीय कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है, जबकि उपभोक...