बांदा, जून 17 -- बांदा। भीषण गर्मी में बिजली कटौती कम नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री के 24 घंटे बिजली दिए जाने के निर्देश के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी शहरवासियों को 18 घंटे भी आपूर्ति नहीं दे पा रहे हैं। बुधवार को प्रचंड गर्मी के बीच शहरवासियों को मनमाना बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। विभागीय कर्मचारियों ने भूरागढ़ एचटी लाइन में पेड़ों की डालें छाटने के लिए दोपहर के समय दो घंटे का शटडाउन लिया तो चार वार्डों की करीब 20 हजार की आबादी गर्मी से बेहाल रही। इसके अलावा रात में भी कटौती ने लोगों को जमकर छकाया। गर्मी में इजाफा के सात बिजली संकट भी गहराता जा रहा है। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र एक जून को आई तेज आंधी के बाद बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आई। गांवों में ही नहीं शहर में भी कई जगह बिजली के केबल व पोल उखड़े पड़े हैं, उन्हें बदला नहीं गया है।...