गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा क्षेत्र में विद्युत निगम द्वारा कराई गई पेड़ों की छंटाई के बाद टहनियां और पत्ते सड़क किनारे ही छोड़ दिए गए हैं। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में फॉल्ट न हों, इसके लिए विद्युत निगम बिजली के तारों पर आ रही पेड़ों कि टहनियों की छटाई करा रहा है। छंटाई के बाद वसुंधरा में करीब 15 दिनों से बड़ी मात्रा में टहनियां और पत्ते सड़क किनारे और फुटपाथ पर ही पड़े हुए हैं। वसुंधरा सेक्टर 3 निवासी कपिल का कहना है कि विद्युत निगम को छंटाई के बाद तुरंत सफाई करनी चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सेक्टर 5 निवासी पंकज गर्ग ने बताया कि कई बार दो पहिया वाहन चालक टहनियों में उलझने के कारण गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.