पेड़ों की छंटाई कराइए, हम लोग संकट में
कानपुर, अप्रैल 8 -- नानाराव पार्क में आयोजित जनसुनवाई कैंप में जुटे नगर निगम जोन एक में रहने वालों ने आंधी-बारिश के बाद पैदा हुई समस्याओं का अंबार लगा दिया। ज्यादातार लोगों ने महापौर प्रमिला पांडेय से कहा-'पेड़ों की टहनियां उनके छतों तक आ गईं हैं, अब आंधी आई तो उनका घर भी क्षतिग्रस्त हो सकता है, सड़कों के किनारे ऐसे पेड़ों की छंटाई कराई जाए, हम और हमारा घर संकट में है'। महापौर की अध्यक्षता में लगे कैंप में 40 शिकायतें कूड़ा उठान, सफाई, पेड़ों की छंटाई और स्ट्रीट लाइटों की आईं। जोन एक के वार्डों से आए लोगों और पार्षदों ने कहा कि आंधी से तमाम स्ट्रीट लाइटें खराब हो गईं हैं। इन्हें ठीक कराया जाए या बदला जाए। समय से सफाई कराने और कूड़ा उठाने की मांग लोगों ने की। कुल 11 शिकायतें आयुष्मान कार्ड को लेकर थीं जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.