पेड़ों की अवैध कटान पर वन दरोगा ने दर्ज कराया मुकदमा
लखनऊ, मार्च 27 -- क्षेत्र में फलदार पेड़ों की अवैध कटान पर वन विभाग ने थाने पर तहरी देकर क्रेता विक्रेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर पेड़ विक्रेता और क्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। माल क्षेत्र के वन दरोगा दिलीप सिंह चौहान ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देकर शिकायत की कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पता चला कि नारायन पुर गांव के निवासी नरेश यादव ने सात आम के फलदार पेड़ों को बिना किसी परमीशन के गाँव के ही राजू यादव को बेच दिया है। राजू यादव ने सभी वृक्षो को कटवाकर बेच दिया है। काटे गए पेड़ों की लकड़ी भी मौके से गायब थी। पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर दोषियों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम की4 /10 व 3/28 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.