बांदा, मई 20 -- बांदा। बुंदेलखंड के बांदा का तापमान देश भर सबसे अधिक है। बुधवार को तापमान ने 37 साल का रिकार्ड तोड़कर 49 डिग्री पर पहुंच गया। पर्यावरण विद और सामाजिक कार्यकर्ता भी मान रहे हैं कि बांदा का इको सिस्टम गड़बड़ा गया है। इससे तापमान अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जिले में खनिज संपदा होने के चलते यहां दिन रात केन समेत सभी नदियों में पोकलैंड गरज रही हैं। एनजीटी के नियमों को दरकिनार कर नदियों की जलधारा को रोककर किया जा रहा जल स्रोतों को नष्ट होने के साथ जलीय जीवों के लिए भी खतरा मंडरा रहा है।‌ वहीं पहाड़ों को खोदकर छोड़ दिया गया है। बुंदेलखंड में लाइफ लाइन कही जाने वाली केन बेतवा परियोजना में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटान की गई है। इसी तरह पपरेंदा सुमेरपुर मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। जिसको लेकर बड़ी संख्या में पेड़ों को काट...