भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर। टीएमबीयू के पीजी एआईएच विभाग में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। स्वयंसेवकों ने टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और उसके बाद परिसर स्थित पेड़ों में रंग-रोगन का कार्य किया। स्वयंसेवकों ने अलग-अलग टोलियों में विभाजित होकर प्रत्येक पेड़ों के आसपास के क्षेत्र को साफ कर रंग-रोगन किया। इस दौरान प्रभारी हेड डॉ. पवन शेखर, डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ. आशा कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उमेश तिवारी, सिपिन कुमार, अरविंद मंडल सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों के लिए डॉ. राणा चन्द्र भानु सिंह ने अपनी बातें रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...