बहराइच, अप्रैल 16 -- कैसरगंज, संवाददाता। गन्ना किसानों की कम पैदावार को लेकर पारले चीनी मिल ने बड़ा कदम उठाया है। उप मुख्य प्रबंधक जगतार सिंह ने बताया कि सही पेड़ी प्रबंधन न होने के कारण किसानों की उपज अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि पेड़ी गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए ठूटों की कटाई आरएमडी मशीन से करें। खेत में नमी बनाए रखें। समय-समय पर सिंचाई करें और 3-4 बार निराई-गुड़ाई अवश्य करें। उन्होंने किसानों को सलाह दिया कि प्रति बीघा 10 किलो यूरिया तीन बार डालें और 2-3 बार यूरिया स्प्रे जरूर करें। मिल प्रबंधन ने किसानों को राहत देते हुए 50 प्रतिशत छूट पर बैट्री चालित डबल मोटर स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई है। इसके अलावा यूरिया स्प्रे के लिए 55 प्रतिशत अनुदान पर विशेष पैकेज भी दिया जा रहा है। जिसमें इफको एनपीके 0:52:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.