नई दिल्ली, मई 4 -- असम विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को फिर से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पेड़ा जरूर बनेगा, क्योंकि मैं जो एक बार कह देता हूं, उससे पीछे नहीं हटता। खेड़ा ने राज्य चुनाव के दौरान हिमंत और उनकी पत्नी रिंकी पर कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद असम पुलिस दिल्ली पहुंची थी। मामला बढ़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट से पिछले दिनों खेड़ा को अग्रिम जमानत मिल गई। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''पेड़ा जरूर बनेगा। एक बार मैं कुछ कह देता हूं, उससे पीछे नहीं हटता। पवन खेड़ा के लिए मेरा कमिटमेंट है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बोल दिया है असम के थाने में आकर हाजिरी लगाने के लिए। बाकी आप आगे आगे देखते रहिए। एक बार जब हिमंत कुछ बोल देते हैं तो शायद ही पीछे पलटकर देखते हैं। आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.