कोडरमा, अगस्त 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पेठियाबागी से कांवड़ियों का जत्था मंगलवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं रथाई मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल यात्रा की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए उत्साह के साथ बाबा धाम की ओर रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाए।बाबा धाम जाने वाले कांवड़िया संघ में अनिल, राजेंद्र, बसंत साव, चंदन सोनी, सोनू साव, विकास साव, पवन सोनी, कृष्णा, रवि साव, मुकेश सोनी, सपना, बबीता देवी, गीता देवी एवं परमिला देवी समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे। यह भी पढ़ें-...