पेठहंडी में गायत्री महायज्ञ संपन्न, महिला मंडल का हुआ गठन
गिरडीह, जून 10 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत पेठहंडी ग्राम में मड़वा के पास पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक जाप कर यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित की और सबके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में नीलम के नेतृत्व में एक पुस्तक स्टॉल भी लगाया गया। इस अवसर पर जमुआ महिला मंडल का गठन किया गया, जिसके तहत ग्रामीणों ने हर सप्ताह सत्संग और महीने में एक बार दीप यज्ञ व हवन करने का संकल्प लिया। जमुआ प्रखंड का यह 10वां सफल कार्यक्रम था। इसे सफल बनाने में संगीता साव, रेणु देवी, नीलम लोहानी, लता देवी, आशा देवी, शिवानी कुमारी सहित पेठहंडी ग्राम की महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा। जमुआ महिला मंडल की संगीता साव ने बताया कि वे जमुआ प्रखंड की सभी 42 पंचायतों में यज्ञ और गायत्री महामंत्र को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.