पेट से कीड़ा निकालने के लिए खिलाई गई अल्बेंडाजोल
बस्ती, अगस्त 15 -- बस्ती। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मुख्य कार्यक्रम केडी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में शुक्रवार को मनाया गया। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने पेट से कीड़ा निकालने की दवा अल्बेंडाजोल बच्चों को खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमओ ने कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को यह दवा खिलाई जा रही है। दवा पूरी तरह सुरक्षित है, और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। भोजन के बाद एक टेबलेट चबाकर पानी के साथ खानी है। डीसीपीएम दुर्गेश कुमार मल्ल ने बताया कि 11 लाख बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है। शुक्रवार को लगभग 60 प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाई गई है। जिले के 2649 आंगनबाड़ी केंद्रों व 2653 विद्यालयों में दिवस पर अल्बेंडाजोल की गोली खिलवाई गई है। नोडल अर्बन हेल्थ सचिन चौरसिया ने बताया कि दवा खिलाने की जिम्मेदारी शिक्षकों व आंगनबाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.