पेट शॉप के फ्रीजर से लगी थी लखनऊ में आग, पहले फ्लोर पर था कुत्ता-बिल्ली के सामान का गोदाम
वरिष्ठ संवाददाता, जून 26 -- लखनऊ के अलीगंज की चार मंजिला अवैध इमारत में आग लगने की वजह पेट शॉप के गोदाम में रखे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट बताई गई है। फर्स्ट फ्लोर पर कुत्ता-बिल्ली के सामान का गोदाम था। सबसे पहले फ्रीजर का तार जला, जिसके बाद आग इमारत पर लगे बैनर और होर्डिंग्स तक पहुंच गई। लपटें बढ़ते ही एसी के कंप्रेसर में जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद आग भूतल पर प्रवेश द्वार के पास लगे एसी के आउटडोर यूनिट्स तक पहुंच गई, जिससे एक के बाद एक नौ आउटडोर यूनिट धू-धू कर जलने लगे। इसी दौरान नीचे खड़ी बुलेट समेत तीन बाइकें भी आग की लपटों से घिर गईं। बाइकों के फ्यूल टैंक फटते ही आग पूरी तरह बेकाबू हो गई। यह खुलासा अग्निशमन विभाग की तफ्तीश में हुआ है।इमारत में नहीं थे अग्नि सुरक्षा उपकरण मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने आग लगने के कारणों और उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.