पेट शॉप्स का पंजीकरण अनिवार्य, पशुओं का रखें रिकार्ड
कानपुर, मई 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कलेक्ट्रेट भवन में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नव नियुक्त एसपीसीए (सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स) सदस्यों के साथ बैठक हुई। डीएम ने समिति को एसपीसीए के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सक्रिय और जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया। एसपीसीए के लिए एक निजी पशु चिकित्सक की नियुक्ति नियमानुसार चयन प्रक्रिया के माध्यम से कराई जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि एसपीसीए के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करें। साथ ही, एसपीसीए में दो पालियों में पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाए। पहली पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से 4 बजे तक निर्धारित की गई है। आकस्मिक परिस्थितियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.