बस्ती, अप्रैल 21 -- कुदरहा, हिन्दुस्तान संवाद। पेट में मरा बच्चा लेकर गर्भवती 10 दिन तक भटकती रही। कुदरहा बाजार में हुए अल्ट्रासाउंड जांच में बच्चे को स्वस्थ बता दिया गया था। शहर में हुई जांच में पता चला कि 10 दिन पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी है। एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मृत बच्चे को निकाला गया। परिजन ने कुदरहा में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए कलवारी पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज कुदरहा उमेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलवारी थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव की गर्भवती पत्नी मीना यादव का इलाज पीएचसी कुदरहा में चल रहा था। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला की मौत 24 अप्रैल डिलेवरी डेट थी। 16 अप्रैल को इन लोगों ने पीएचसी कुदरहा...