पेट में लाठी घोंपने का आरोप, मौत से पहले छात्र के वीडियो से मचा हड़कंप
कन्नौज, सितम्बर 2 -- तालग्राम, संवाददाता। निकवा गांव में विवाद के दौरान 17 वर्षीय छात्र के पेट में लाठी घोंपने का आरोप लगाया गया है। गंभीर रूप से घायल छात्र का करीब 25 दिन तक कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार चला। हालत में सुधार न होने पर 25 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई। मौत से पहले बनाए गए छात्र के वीडियो में वह घटना के संबंध में एक युवक पर आरोप लगाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। मृतक की मां ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के निकवा गांव निवासी विनीता यादव पत्नी शिशुपाल सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 जुलाई 2026 को उनके 17 वर्षीय पुत्र विशाल यादव के साथ घटना हुई थी। आरोप है कि गांव के एक युवक ने विवाद के दौरान विशाल के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.