लखनऊ, अगस्त 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीजीआई एपेक्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर युवक के पेट में धंसी गोली निकालकर जान बचायी है। ऑपरेशन के दौरान पेट में करीब एक लीटर खून पाया गया। छोटी आंत और बड़ी आंत में गोलियों की कई चोटें मिलीं। डॉक्टरों ने युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने पर छुट्टी कर घर भेज दिया है। यह ऑपरेशन ट्रामा सर्जन डॉ. अमित कुमार सिंह, सीनियर रेजिडेंट डॉ. वरुण गुप्ता एवं डॉ. आदित्य सिंह ने किया है।डॉ. अमित के मुताबिक गोंडा निवासी अभय पांडेय को नौ अगस्त को जमीन के विवाद में नवाबगंज के पास खरगूपुर गांव में गोली मार दी गई थी। गंभीर अवस्था में अभ्य को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। 11 अगस्त को ऑपरेशन किया गया। कई गालियां लगने से आंतों में गहरे जख्म हो गए थे। पेट में रक्तस्राव हुआ था। ऑपरेशन में एनेस्थीसिया टीम में डॉ. ग...