सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिघुल गांव निवासी नौ माह की गर्भवती की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह अचानक पेट में तेज दर्द उठने के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब सात बजे 31 वर्षीय सरिता देवी पत्नी प्रदीप भुइया के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक अजीत कुमार महिला को निमियाडीह-टेढ़ा तिराहा से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: दिघुल में पेट दर्द के बाद महिला की मौत यहां तैनात चिकित्सक डॉ. व...