पेट में छड़ घुसने से मजदूर की मौत
चाईबासा, जून 10 -- चाईबासा। राजनगर थाना अंतर्गत रंजीतपुर स्थित क्रेशर प्लांट में काम के दौरान गिर जाने और पेट में छड़ घुससे से मजदूर अरुण तुरी की मौत हो गई। मृतक मधुपुर थाना मैनपुर पिपरा का रहने वाला था। अरुण क्रेशर प्लांट में सोमवार की रात के लगभग 11 बजे काम कर रहा था। उसी दौरान जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान एक लौहे का छड़ उसके पेट में घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे देर रात में ही सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। यह भी पढ़ें- घाघरा में ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत,चालक फरार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव को पैतृक गांव भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.