पेट में चुटी काट रहे हैं, कान में गाली दे रहे हैं; थाने के बाहर प्रोटेस्ट कर रही प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा?
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ के आरोपों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसीपी विवेक भगत के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है। दिल्ली पुलिस पर एसीपी को बचाने और एफआईआर दर्ज ना करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच प्रदर्शनकारी सोमवार को भी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर इकट्ठा हुए और एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आज दोपहर 12 बजे तक पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का समय दिया है। इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बार फिर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इस दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी ने पुलिस पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। स महिला प्रदर्शनकारी ने कहा, ये लोग छाती पर नोच रहे हैं। पेट पर चुटी काट रहे हैं। कान में गाली दे रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.