मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवददाता एसकेएमसीएच में एक मरीज के पेट में घुसे हसिया को ऑपरेशन कर निकाला गया। ऑपरेशन सर्जरी विभाग के डॉ. अभिषेक कुमार और पीजी के छात्रों ने किया। डॉ. अभिषेक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में बोचहां का 18 वर्षीय राजा कुमार पहुंचा। उसके पेट में हसिया घुसा हुआ था। मरीज ने बताया कि वह सो रहा था और सोते वक्त नीचे गिर गया। वहां पहले से हसिया रखा था। हसिया उसके पेट में घुस गया। मरीज का आनन-फानन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान देखा गया कि हसिया पेट में घुस जाने से उसकी छोटी आंत भी कट गई है। इसके बाद डॉ. अभिषेक और उनकी टीम ने छोटी आंत का भी आपरेशन किया। बताया कि ऑपरेशन में करीब 45 मिनट लगे। मरीज अब ठीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.