पेट बना पत्थर की खदान! डॉक्टरों ने 41 वर्षीय युवक के पित्त की थैली से निकालीं 4000 से ज्यादा पथरी
फरीदाबाद, अगस्त 16 -- अभिषेक शर्मा, फरीदाबाद दिल्ली से सटे फरीदाबाद के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 41 वर्षीय मरीज के गॉल ब्लैडर (पित्त की थैली) से 4 हजार से अधिक पथरियां (गॉलस्टोन्स) निकालकर जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अस्पताल के अनुसार, इतनी अधिक संख्या में पथरियां निकाले जाने का यह शहर के गिने-चुने मामलों में से एक है। मरीज मोटापे के साथ ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया, टाइप-2 डायबिटीज, हाइपरटेंशन और एक्यूट किडनी इंजरी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहा था। उसका बीएमआई 46 था और किडनी की गंभीर समस्या के कारण उसे डायलिसिस की भी जरूरत पड़ रही थी।एक सप्ताह से था पेट में तेज दर्द मरीज को करीब एक सप्ताह से पेट में तेज दर्द हो रहा था, जो लगातार बढ़ता ही जा रहा था। इसके साथ उल्टी और गंभीर अपच की भी शिकायत थी। डॉक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.