हिन्दुस्तान टीम, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को एसओजी और शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया था, लेकिन रविवार की सुबह पेट दर्द का बहाना बना कर दोनों शातिर संतरी से लॉकअप खुलवाकर फिर फरार हो गए। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और घेराबंदी के चलते दोनों को करीब दो घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से पुलिस महकमे में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। जिले के एसएसपी डॉ अभिषेक महाजन ने रविवार शाम पुलिस लाइंस सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि शनिवार को एसओजी और शोहरतगढ़ पुलिस की टीम ने कस्बे के प्लाइवुड तिराहे से दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अतुल उर्फ इन्द्र कपूर उर्फ इन्द्रजीत उर्फ साका पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.