पेट दर्द होने पर डॉक्टर ने दिया इंजेक्शन, महिला की हो गयी मौत
आरा, जुलाई 21 -- -आरा नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा मोहल्ले में मंगलवार को हुई घटना -परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही से मौत होने का लगाया आरोप आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा मोहल्ले में मंगलवार की शाम निजी चिकित्सक की ओर से इंजेक्शन दिये जाने के बाद एक महिला की मौत हो गयी। महिला पेट में दर्द होने के बाद एक स्थानीय निजी डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंची थी। इंजेक्शन लेने के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर की ओर से मृत घोषित कर दिया गया। मृत महिला बलबतरा वार्ड नंबर 3 निवासी मिथिलेश प्रसाद की 31 वर्षीया पत्नी मंजू देवी थी। परिजनों की ओर से डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन दिये जाने के कारण मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर देर तक अफरा-तफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.