फतेहपुर, फरवरी 28 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव निवासी रविकुमार की पत्नी सोनी देवी को शुक्रवार दोपहर अचानक तेज पेट दर्द शुरु हुआ। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिये पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...