पेट दर्द व चक्कर आने से दो महिलाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
अयोध्या, जून 5 -- बीकापुर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पहली घटना धानापारा बहिउद्दीनपुर गांव की है। यहां की निवासी कलावती (40 वर्ष) को शुक्रवार शाम अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार पेट में दर्द होने के बाद कलावती अचानक बेहोश हो गई थीं। बताया गया कि वह पिछले कुछ दिनों से पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। मृतका अपने पीछे पति राज नारायण तथा दो नाबालिग पुत्रों को छोड़ गई हैं। दूसरी घटना कोदैला ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.