हाथरस, मार्च 10 -- सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित प्राइवेट में सोमवार की दोपहर अस्पताल में पेट में दर्द उल्टी होने को लेकर उपचार के लिए आई महिला की मौत हो गयी। मृतका को परिजन सीएचसी ले गये जंहा मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंच गई और मामले की जानकारी की। जानकारी के अनुसार विनीता 32 वर्ष पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव चमनपुरा कचौरा के पेट में दर्द व उल्टी हो रही थी। इसको लेकर उपचार के लिए परिजन हाथरस रोड स्थित एक चिकित्सक के यह॔ लेकर आए। मृतका के पति ने बताया कि इलाज के दौरान विनीता की मौत हो गयी। उसके बाद शव को एंबुलेंस में रखकर सीएचसी भेज दिया। जहां मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...