पेट दर्द पर झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाकर चढ़ाया ग्लूकोज, महिला की मौत
बदायूं, मई 28 -- बिल्सी। पेट दर्द की शिकायत पर घर बुलाए गए झोलाछाप पर बिना जांच किए इंजेक्शन और ग्लूकोज चढ़ाने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि दवा देने के कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी छोटेलाल पुत्र जोहरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मई की सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी ललिता (36) को पेट में तेज दर्द हुआ था। इस पर उसने गांव के ही झोलाझाप केशव पुत्र राम सिंह को फोन कर घर बुलाया। आरोप है कि सुबह करीब छह बजे घर पहुंचे झोलाछाप ने बिना किसी जांच-पड़ताल के ललिता को इंजेक्शन लगा दिया और ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी। दवा देने के कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- झोलाछाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.