फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को मौसमी बीमारी के मरीजों की भीड़ रही। पेटदर्द के साथ आंख संक्रमण के मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टर ने बीमारों को देखा, दवा दी और बचाव के तरीके बताए।

स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग पर डॉक्टर नहीं पहुंचे। ऐसे में फार्मासिस्ट ने दोपहर तक 42 मरीजों को देखा। एलटी ने 16 मरीजों की जांच की। खांसी, जुकाम, बुखार के जो मरीज पहुंचे थे उन्हें दवा दी गई और बचाव के तरीके बताए गए। रोशनाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीमारों की भीड़ थी। दोपहर तक डॉक्टर ने 88 मरीजों को देखकर दवा दी। एलटी ने 26 मरीजों की जांच की।आंख, खुजली और पेटदर्द और डायरिया के जो मरीज थे उन्हें दवा दी गयी और बचाव के तरीके बताये गये। चिलसरा के प्राथमिक...