उरई, अप्रैल 17 -- उरई। संवाददाता चुर्खी गांव में गुरुवार की शाम को 32 वर्षीय रिंकी पत्नी दीपक कुमार के पेट में दर्द हुआ तो उसके मौसी का लड़का वीरेंद्र उसे इलाज के लिए पहले जालौन सीएचसी ले गया। आराम न मिलने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पति पूना में फैक्ट्री में काम करता था। मां की मौत से तीन बच्चों रा रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- मीनापुर में इलाज के दौरान प्रसव पीड़िता की मौत, हंगामा यह भी पढ़ें- रहुई में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...