पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन का प्रकोप
गंगापार, जून 30 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से जनजीवन प्रभावित है। दोपहर के समय घर से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। गर्मी के कारण वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।सीएचसी शंकरगढ़ में मंगलवार को 200 से अधिक मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें बड़ी संख्या वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त तथा गर्मी से संबंधित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की रही। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही और चिकित्सकों ने सभी का परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सकों ने लोगों को तेज धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ताजा एवं स्वच्छ भोजन करने तथा बिना आवश्यकता दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी प्रकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.