धनबाद, फरवरी 19 -- बीबीएमकेयू धनबाद से पेट (पीएचडी इंट्रेंस एग्जाम) 2021 क्वालीफाई करने के बाद किसी कारणवश नामांकन नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पेट 2021 में उत्तीर्ण सभी लंबित पीएचडी प्रवेश अभ्यर्थियों से 25 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। बीबीएमकेयू धनबाद के रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के अनुसार एडमिशन संबंधित विभाग के शिक्षक के अधीन उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर होगा। उम्मीदवार संबंधित विभाग में आवेदन करेंगे। उम्मीदवार सभी संबंधित स्व-सत्यापित दस्तावेजों के साथ विभागाध्यक्ष को 25 फरवरी या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आगे किसी भी अनुरोध या शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी विभागों से इस संबंध में तत्काल प्रस्ताव मांगा गया है। - 2025 पीएचडी एडमिशन के आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.