पेट के कीड़ों से मुक्त करने के लिए बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली
हापुड़, अगस्त 15 -- राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का उद्घाटन समारोह दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में आयोजित हुआ। इस दौरान डीएम ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति हापुड़ द्वारा किया। इसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोरों को पेट के कीड़ों से मुक्त करने के लिए साल में दो बार एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। डीएम कविता मीना ने स्वयं टेबलेट खाकर इसे प्रीवेंटिव मेडिसिन बताते हुए विद्यार्थियों को दवा खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेट में हानिकारक कीड़े आदि होने के कारण जो ऊर्जा खान-पान से बच्चों को मिलनी चाहिए, वह उसे पूरी तरह नहीं मिल पाती है। यह भी पढ़ें- हजारों बच्चों को पिलाई पेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.