देवरिया, मार्च 12 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लंबे समय से पेट की बीमारी से परेशान एक युवक ने नदावर पुल के समीप पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।कोतवाली क्षेत्र के उपनगर हरैया वार्ड नंबर पांच निवासी झब्बर राजभर (36) पुत्र राजकुमार राजभर का शव बुधवार को सुबह नदावर स्थित छोटी गंडक नदी के समीप छठ घाट के पास एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। आसपास खेल रहे बच्चों व लोगों की नजर जब पेड़ पर लटकते शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों से ही इसकी सूचना परिजनों तक पहुंची। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.