पेट्रोल- डीजल के साथ आम आदमी पर महंगाई की बढ़ी मार दूध, फल, सब्जी के साथ रसोई का भी बिगड़ गया
इटावा औरैया, मई 15 -- इटावा, संवाददाता। पहले कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम अब पेट्रोल और डीजल समेत सीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। डीजल- पेट्रोल जहां तीन-तीन रुपये प्रति लीटर तो सीएनजी भी दो रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। नए रेट लागू होते ही आम आदमी की जेब पर इसका सीधा असर दिखने लगा है। इटावा में पेट्रोल की कीमत 97.27 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं दामों में इजाफा होने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ा दिया जबकि रोडवेज का किराया भी जल्द बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय से लगातार जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। दूध और सीएनजी के दाम बढ़े और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की हर चीज महंगी होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.