पेट्रोल हाथ में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला,पुलिस ने पकड़ा
हाथरस, सितम्बर 3 -- हाथरस। मुरसान में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला पेट्रोल लेकर वहां पहुंच गई। महिला के पास ज्वलनशील पदार्थ होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आ गए। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया और उसके पास से पेट्रोल हटाकर सुरक्षित जगह रख दिया। पुलिस की मुस्तैदी से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। महिला की पहचान आवास विकास कॉलोनी हाथरस की रहने वाली रानी शर्मा पत्नी स्वर्गीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। रानी शर्मा पहले भी अपनी शिकायतें लेकर अधिकारियों के पास जा चुकी हैं। उन्होंने 11 मई 2026 को एक आवेदन दिया था, जिसमें कुछ लोगों पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की थी कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.