नई दिल्ली, जून 5 -- पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक ऐसे ईंधन का इंतजाम कर दी है जो पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने दिल्ली में पहला E85 फ्यूल स्टेशन शुरू किया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल के पुसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया।E85 फ्यूल से क्या मतलब है? E85 ईंधन में 85 प्रतिशत इथेनॉल और केवल 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है। अधिक इथेनॉल मिश्रण होने के कारण कच्चे तेल पर निर्भरता कम होती है और ईंधन की लागत भी घट जाती है। E85 के इस्तेमाल से देश के तेल आयात बिल में कमी आएगी और दूसरे देशों पर तेल को लेकर निर्भरता घट जाएगी। इसके अलावा इथेनॉल का उत्पादन देश में कृषि आ...