बरेली, मार्च 6 -- बरसेर/व्योंधन खुर्द। बाइक से पेट्रोल निकालते समय आग लगने से ढाई साल की बच्ची और उसके माता-पिता झुलस गए। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई और उसके माता-पिता का इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सिरौली के गांव नवाबपुरा निवासी लालजीत बुधवार को अपनी बाइक की टंकी में पाइप लगाकर पेट्रोल निकाल रहे थे। पास ही उनकी पत्नी सुमन गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं और उनकी ढाई साल की बेटी नित्या भी वहीं बैठी हुई थी। बोतल में पेट्रोल निकालने के बाद लालजीत ने बाइक की टंकी से पाइप खींचा और उसी झटके में पाइप में भरा पेट्रोल गैस चूल्हे पर जा गिरा। इससे गैस चूल्हे में आग लग गई और हड़बड़ाहट में पास ही रखी पेट्रोल से भरी बोतल भी गिर गई, जिससे वहां आग भड़क गई और लालजीत की बेटी नित्या आग की चपेट में आ गई। बेटी को बचाने के प्रयास में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.