फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज, संवाददाता। पांच दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आखिरकार रविवार सुबह लखनऊ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। भाई ने आरोप लगाया था कि दरिंदों ने छेड़खानी का विरोध करने पर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। होली के त्योहार से ठीक दो दिन पहले आई मौत की इस खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घर में होली त्योहार से पहले चीख-पुकार और मातम पसर गया है। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद युवती को गंभीर हालत में पहले सैफई और फिर लखनऊ रेफर किया गया था। इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह युवती की मौत हो गई है। लखनऊ में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद शव गांव पहुंचने की संभावना है। इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया था कि एटा जिले के अलीगंज निवासी आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.