वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 29 -- खाड़ी में छिड़े युद्ध का असर इलाज पर भी आने का खतरा है। सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाइयां महंगी हो सकती हैं। इसके संकेत आने शुरू हो गए हैं। अभी पैरासिटामोल के दाम आंशिक रूप से बढ़ गए हैं। आने वाले समय में दूसरी दवाइयों पर भी असर पड़ सकता है। दरअसल पेट्रो उत्पादों की किल्लत से दवाइयों के निर्माण के लिए कच्चा माल मिलने में दिक्कतें होनी शुरू हो गई हैं। अभी निर्माता कंपनियां इससे जूझ रही हैं। पुराने स्टाक के भरोसे सब कुछ चल रहा है। लेकिन आगे के आर्डर के लिए कच्चा माल (रा-मेटेरियल) मिलना मुश्किल हो रहा है। यह माल चीन के अलावा खाड़ी देशों से भी आता है। खाड़ी देशों से कई तरह के जड़ी-बूटियां आती हैं जिनका प्रयोग दवाइयां बनाने में किया जाता है। इनकी सप्लाई रुक गई है। जबकि चीन से दवाइयां बनाने के लिए ड्रग्स का पावडर आता ...