प्रयागराज, मार्च 26 -- पेट्रोल डीजल को लेकर जिस प्रकार से लोग टंकियों पर लाइन लगा रहे हैं, वो परेशान न हों। उम्मीद है कि शनिवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी। रामनवमी के कारण बैंक बंद होने के कारण कंपनियों के खाते में पैसे नहीं जा सके। इसके कारण ही कई टंकियों में माल खत्म होने के बाद आपूर्ति नहीं हो सकी। जिले में तीन तेल कंपनियों से आपूर्ति होती है। आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल। आईओसीएल का दफ्तर से सूबेदारगंज में है। ऐसे में आईओसीएल की कंपनियों में समस्या कम हुई। जबकि बीपीसीएल की एजेंसियों में लखनऊ और एचपीसीएल की एजेंसियों में मुगलसराय व कानपुर से होती है। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आईओसीएल के टैंक स्थानीय होने के कारण क्रेडिट पर तत्काल चल पड़े। लेकिन दूसरे जिलों से जिन एजेंसियों को आपूर्ति होती है, वहां पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.